पंजाब में नगर निगम के तीन अफसरों का तबादला, MTP भी बदले गए, पंजाब सरकार ने किया फेेरबदल
एमटीपी मेहरबान सिंह को अमृतसर से हटाकर चंडीगढ़ दफ्तर भेज दिया गया है
सहायक मंडल फायर अफसर जसविंदर सिंह और मनिंदर सिंह का भी तबादला
चंडीगढ़/अमृतसर।
पंजाब सरकार ने नगर निगम के अफसरों में फेरबदल किया है। सरकार ने नगर निगम के 3 अफसरों का तबादला कर दिया है। एमटीपी मेहरबान सिंह को अमृतसर से हटाकर चंडीगढ़ दफ्तर भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने तीन अफसरों का ट्रांसफर किया है। अमृतसर नगर निगम के एमटीपी मेहरबान सिंह को सदर दफ्तर चंडीगढ़ भेज दिया गया है। अमृतसर से पहले मेहरबान सिंह जालंधर के एमटीपी रहे। जालंधर से अमृतसर भेजे गए थे, अब वहां से हटाकर चंडीगढ़ भेज दिया गया।
फायर अफसर का भी तबादला
इसके अलावा सहायक मंडल फायर अफसर जसविंदर सिंह और मनिंदर सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। जसविंदर सिंह को मोहाली से लुधियाना नगर निगम भेजा गया है, जबकि मनिंदर सिंह को लुधियाना से जालंधर नगर निगम स्थानांतरित किया गया है