BJP in Punjab

भाजपा ने पंजाब में अश्वनी शर्मा को दी बड़ी ज़िम्मेदारी, सुनील जाखड़ की निष्क्रियता और इस्तीफे की पेशकश के मद्देनज़र शीर

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 08 2025 02:32:26 PM

भाजपा ने पंजाब में अश्वनी शर्मा को दी बड़ी ज़िम्मेदारी

भाजपा ने पंजाब में अश्वनी शर्मा को दी बड़ी ज़िम्मेदारी सुनील जाखड़ की निष्क्रियता और इस्तीफे की पेशकश के मद्देनज़र शीर

भाजपा ने पंजाब में अश्वनी शर्मा को दी बड़ी ज़िम्मेदारी, सुनील जाखड़ की निष्क्रियता और इस्तीफे की पेशकश के मद्देनज़र शीर्ष नेतृत्व ने उठाया कदम 

भाजपा हाईकमान ने संगठनात्मक बदलाव करते वरिष्ठ नेता और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का वर्किंग प्रधान नियुक्त किया 

उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया

हाल में पंजाब की चार विस सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई थी, लेकिन जाखड़ इस दौरान भी सक्रिय नहीं दिखे

पंजाब डेस्क : 

पंजाब भाजपा में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का वर्किंग (कार्यकारी) प्रधान नियुक्त किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह कदम मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की निष्क्रियता और इस्तीफे की पेशकश के मद्देनज़र उठाया है।

पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए

उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। हालांकि, भाजपा हाईकमान ने इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंज़ूर नहीं किया था। सुनील जाखड़ पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं।

चार विस सीटों पर नहीं दिखे सक्रिय 

बता दें कि पंजाब भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी 13 में से एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। हाल ही में पंजाब की चार विस सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई थी, लेकिन जाखड़ इस दौरान भी सक्रिय नहीं दिखे।

Related to this topic: