Masked attackers

फगवाड़ा में नकाबपोश हमलावरों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, फायरिंग के बाद इलाके में दहशत

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 11 2025 02:02:06 PM

फगवाड़ा में नकाबपोश हमलावरों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां

फगवाड़ा में नकाबपोश हमलावरों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां फायरिंग के बाद इलाके में दहशत

फगवाड़ा में नकाबपोश हमलावरों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, फायरिंग के बाद इलाके में दहशत

गोली लगने के कारण जख्मी व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया

शुरूआती जांच में यह मामला संपत्ति को लेकर विवाद का प्रतीत हो रहा है

पुलिस को मौके से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, सीसीटीवी खंगाल रही टीम

जालंधर :

फगवाड़ा में बीती शाम बाइक पर आए दो अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने एक व्यक्ति गोलियां चला दी। गोली लगने के कारण व्यक्ति जख्मी हो गया है और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जख्मी की व्यक्ति की पहचान परमजीत सिंह वासी गांव भाखडियानां के रूप में हुई है।

यह सिर्फ प्रारंभिक जांच हैं

मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी रुपिंदर भट्टी ने बताया कि परमजीत सिंह नाम के व्यक्ति को गोलियां मारी गई है और सिविल अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। शुरूआती जांच में मामला संपत्ति को लेकर विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह सिर्फ प्रारंभिक जांच हैं।

कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले

उन्होंने बताया कि गोलीकांड में शामिल अज्ञात नकाबपोश हमलावरों के बारे में पुलिस को मौके से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की जांच कर रही हैं। आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Related to this topic: