Punjab Election News Update:

चंडीगढ़। Punjab By Election News Update:

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 12 2025 11:20:03 AM

चंडीगढ़। punjab by election news update

चंडीगढ़। Punjab By Election News Update: पंजाब में उप चुनाव (Punjab by Election) का ऐलान हो गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 15. 10. 2024 को हुये ग्राम पंचायतों के आम चुनाव के बाद, इस समय अलग-अलग जिलों में सरपंचों के 90 पद और पंचों के 1771 पद खाली हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने उप-चुनाव का शैड्यूल घोषित किया है।
इस शैड्यूल के अनुसार पंजाब (Punjab) के अलग अलग पंचायतों में नामांकन 14. 07. 2025 ( सोमवार) से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सम्बन्धित रिटर्निंग अफसरों के दफ़्तरों में दाखि़ल किये जा सकेंगे। नामांकन दाखि़ल करने की आखिरी तारीख़ 17. 7. 2025 (वीरवार) दोपहर 3 बजे तक होगी। नामांकनों की जांच 18. 07. 2025 (शुक्रवार) को की जायेगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख़ 19. 07. 2025 (शाम 3 बजे तक) होगी।
वोटिंग उसी दिन होगी
वोटिंग 27. 07. 2025 (रविवार) को सुबह 8.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक बैलट पेपरों के प्रयोग के द्वारा होगा। अपडेट की वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 23. 05. 2025 को सम्बन्धित ज़िला चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रकाशित किया गया था। वोटों पड़ने के बाद इसकी गिनती उसी दिन पोलिंग स्टेशन पर ही की जायेगी।

सरपंच के पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के लिए सूचित ख़र्च सीमा 40,000/- रुपए है, जबकि पंच के लिए ख़र्च सीमा 30,000/- रुपए निर्धारित की गई है। आयोग ने इन चुनाव को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए सभी लॉजिस्टिक प्रबंध किये हैं।

Related to this topic: