BJP is giving protection

अपराधियों को संरक्षण दे रही है भाजपा, विपक्ष शासित राज्यों को अस्थिर करने के लिए गैंगस्टरों का कर रही इस्तेमाल

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 10 2025 07:34:19 PM

अपराधियों को संरक्षण दे रही है भाजपा, विपक्ष शासित राज्यों को अस्थिर करने के लिए गैंगस्टरों का कर रही इस्तेमाल

अपराधियों को संरक्षण दे रही है भाजपा विपक्ष शासित राज्यों को अस्थिर करने के लिए गैंगस्टरों का कर रही इस्तेमाल

अपराधियों को संरक्षण दे रही है भाजपा, विपक्ष शासित राज्यों को अस्थिर करने के लिए गैंगस्टरों का कर रही इस्तेमाल : हरपाल चीमा

गुजरात के जेल में लॉरेंस बिश्नोई को क्यों पनाह दिया जा रहा है? उसे उन राज्यों को क्यों नहीं सौंपा जाता जहां उसके खिलाफ मामले दर्ज है? - चीमा

पंजाब का कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, कानून से ऊपर कोई नहीं: हरपाल चीमा

चंडीगढ़, 10 जुलाई

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अबोहर हुई एक व्यापारी की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला और उसपर गैंगस्टरों को बचाने और गैर-भाजपा शासित राज्यों को हिंसा व भय के माध्यम से अस्थिर करने का आरोप लगाया।

चीमा ने कहा कि इस मामले में पंजाब से लेकर दिल्ली तक भाजपा के कई शीर्ष नेता पीड़ितों के साथ खड़े होने के बजाय आरोपियों का बचाव करते देखे गए। अबोहर कारोबारी की हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ जब सख्त कार्रवाई की गई तो भाजपा के कई बड़े नेता घबराने लगे। दिल्ली से लेकर पंजाब तक बीजेपी नेता कारोबारी की हत्या करने वाले अपराधियों का पक्ष लेते नजर आए।

चीमा ने पिछले 30 साल से भाजपा शासित राज्य गुजरात के जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पनाह दिए जाने पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात कौन ले गया और उसे वहां क्यों सुरक्षित रखा गया है? ऐसा लगता है कि भाजपा उसे बचा रही है ताकि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में अशांति पैदा करने के लिए उसका इस्तेमाल किया जा सके।"

उन्होंने दावा किया कि इन गैंगस्टरों का इस्तेमाल व्यापारियों को निशाना बनाने और समाज में आतंक फैलाने के लिए किया जा रहा है। जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में नहीं है, वहां वे शांति भंग करने के लिए अपराधियों और गैंगस्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह देश के संघीय ढांचे और कानून व्यवस्था के खिलाफ एक खतरनाक साजिश है।

भाजपा नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए कि पुलिस मुठभेड़ प्रायोजित थी, चीमा ने कहा, "दिल्ली के भाजपा के कुछ मंत्रियों ने मुठभेड़ को फर्जी बताया, लेकिन पंजाब के लोग सच्चाई जानते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले सभी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

चीमा ने केंद्र सरकार और गुजरात सरकार से लॉरेंस बिश्नोई को तुरंत उन राज्यों में स्थानांतरित करने की अपील की, जहां उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, 'उसे पंजाब और अन्य राज्यों की अदालतों में पेश किया जाए, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। गुजरात सरकार उसे पनाह क्यों दे रही है? देश की जनता को इसका जवाब चाहिए।

चीमा ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है और अब वह राजनीति को हिंसा में बदलने की कोशिश कर रही है। ऐसा लगता है कि भाजपा की देश की एकलौती पार्टी बनने की तैयारी कर रही है। उनकी दिलचस्पी लोकतंत्र में नहीं है, केवल विपक्ष शासित राज्यों में अराजकता पैदा करने में है।

आप नेता ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की शांति और कानून- व्यवस्था भंग नहीं होने देगी।पंजाब का कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और संतों की भूमि है। हमारे लोग जानते हैं कि दुश्मनों से कैसे लड़ना है और समाज के सद्भाव की रक्षा कैसे करनी है। पंजाब के लोग बहुत समझदार हैं। वे ऐसे लोगों के मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देंगे।

Related to this topic: