पंजाब में 3 दिन तक बंद रहेंगी पनबस-पीआरटीसी की बसें, रोडवेज और पीआरटीसी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया
9, 10 और 11 जुलाई को तीन दिनों के लिए बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा
प्रशासन और सरकार को चेताया, इस बार आर-पार होने वाली लड़ाई
पंजाब डेस्क :
पंजाब में बस से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इसके अनुसार पंजाब में 3 दिन तक पनबस-पी.आर.टी.सी. बंद रहने वाली है। बता दें कि पनबस-पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। इसकी वजह से इन दिनों में बसें बंद रहने वाली हैं। जिस कारण अब यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
तीन दिनों के लिए बड़ा विरोध प्रदर्शन
पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के ने बताया कि 9, 10 और 11 जुलाई को तीन दिनों के लिए बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें किसान संगठन, सीटीयू हिमाचल और अन्य बड़े संगठन भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि ठेका प्रथा को खत्म किया जाए और कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। यूनियन ने प्रशासन और सरकार को बता दिया है कि इस बार उनकी लड़ाई आर-पार की होने वाली है।
किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं
और वे अपने हक के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। कम वेतन पर पनबस और पीआरटीसी के कर्मी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले वादा किया गया था कि मांगों को लेकर पंजाब में किसी कर्मचारी संगठन को धरना नहीं देना पड़ेगा। उनकी मांगें मंजूर की जाएंगी, लेकिन अभी तक गैर-पक्के कामगारों को स्थायी नहीं किया गया है, जिसके कारण कर्मियों में रोष पाया जा रहा है।