Now the Vande Bharat train going

अब जालंधर में भी रुकेगी श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन, लुधियाना से ट्रेन का किराया 1190 रुपए

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 11 2025 05:56:09 PM

अब जालंधर में भी रुकेगी श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन लुधियाना से ट्रेन का किराया 1190 रुपए

अब जालंधर में भी रुकेगी श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन, लुधियाना से ट्रेन का किराया 1190 रुपए

रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकने की मंजूरी दे दी 

इस फैसले से जालंधर व उसके आस-पास के शहरों को काफी फायदा मिलेगा

जालंधर से इसका किराया करीब हजार रुपए, शुरू हो चुका है ट्रेन का ठहराव

जालंधर : 

जालंधरवासियों के लिए बेहद अच्छी खबर है, क्योंकि वंदे भारत ट्रेन अब जालंधर में भी रुकेगी। रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस को जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकने की मंजूरी दे दी है। रेलवे के इस फैसले से जालंधर व उसके आस-पास के शहरों को काफी फायदा मिलेगा।

3 मिनट रुकेगी ट्रेन

रेलवे के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन जालंधर कैंट सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर पहुंचेगी और 10 बजकर 6 मिनट पर रवाना होगी। वहीं कटरा से नई दिल्ली के लिए ट्रेन शाम को 6 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी और 6 बजकर 53 मिनट पर रवाना होगी। हालांकि जालंधर कैंट स्टेशन पर ठहराव के लिए समय में बदलाव किया गया है।

हजार रुपए के करीब होगा किराया

रेलवे के मुताबिक श्री वैष्णो देवी कटरा के लिए लुधियाना से वंदे भारत ट्रेन का किराया 1190 रुपए है। वहीं जालंधर से इसका किराया करीब हजार रुपए हो सकता है। वंदे भारत का स्टॉपेज आज से ही शुरू हुआ है।

Related to this topic: