डॉक्टर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला |

पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े डॉक्टर पर जानलेवा हमला |

Last Updated: July 04 2025 09:02:19 PM

पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े डॉक्टर पर जानलेवा हमला |

पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े डॉक्टर पर जानलेवा हमला, मरीज बनकर आए हमलावरों ने मारी गोलियां

ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल 

स्थानीय लोगों में डर का माहौल, पुलिस ने मौके पर पहुंच की मामले की जांच 

हमलावर मरीज बनकर क्लीनिक आए थे, घटना के बाद दोनों हमलावर फरार 

पंजाब डेस्‍क : 

मोगा में आज एक डॉक्टर को उसके ही क्लीनिक में घुसकर गोलियां मारी गई है। गोलियां लगने के बाद डॉक्टर वहीं गिर गया, जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है। डॉक्टर को पहले गैंगस्टरों से धमकी मिली थी। गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

मरीज बनकर आए थे हमलावर

बताया जा रहा कि 2 हमलावर डॉक्टर अनिलजीत कंबोज के पास मरीज बनकर ईलाज करवाने के लिए क्लीनिक आए थे। डॉक्टर क्लीनिक में मरीज का ईलाज कर रहे थे, जैसे ही उन्होंने मरीज को इंजेक्शन लगाया तो इसी दौरान हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने के साथ ही वह जमीन पर गिर गए। 

साथ मौजूद था डॉक्टर का बेटा

जिस दौरान हमलावरों ने डॉक्टर पर हमला किया उस समय डॉक्टर अनिलजीत का बेटा भी क्लीनिक में ही था। उसने ड्राइवर की मदद से अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करने में जुटी है।

Related to this topic: