Yellow alert in 3 districts of Punjab

पंजाब के 3 जिलों में येलो अलर्ट, पंजाब के सीमावर्ती जिलों पर देखने को मिल सकता है असर

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 24 2025 06:45:18 PM

पंजाब के 3 जिलों में येलो अलर्ट, पंजाब के सीमावर्ती जिलों पर देखने को मिल सकता है असर, 27-28 जुलाई से बदलेगा मौसम

पंजाब के 3 जिलों में येलो अलर्ट पंजाब के सीमावर्ती जिलों पर देखने को मिल सकता है असर

पंजाब के 3 जिलों में येलो अलर्ट, पंजाब के सीमावर्ती जिलों पर देखने को मिल सकता है असर, 27-28 जुलाई से बदलेगा मौसम

पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में मध्यम बारिश की संभावना है

हिमाचल से सटे जिलों व अन्य राज्यों में सामान्य बारिश के हालात बनेंगे

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

चंडीगढ़। 

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर पंजाब के सीमावर्ती जिलों पर भी देखने को मिल सकता है। जिसके चलते मौसम विभाग ने पंजाब में भी येलो अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में मध्यम बारिश की संभावना है। जिसके बाद अगले तीन दिनों तक राज्य में स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है लेकिन 27-28 जुलाई से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हिमाचल से सटे जिलों और अन्य राज्यों में सामान्य बारिश के हालात बन सकते हैं।

सामान्य के क़रीब पहुंचा तापमान

राज्य के ज़्यादातर ज़िलों में कल बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य का तापमान अब सामान्य के क़रीब पहुँच गया है। 

पंजाब के तीन जिलों में येलो अलर्ट

इसके साथ ही बुधवार को बठिंडा 36.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि अमृतसर में 30.9, लुधियाना में 32.8, पटियाला में 33.6 और गुरदासपुर में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आज बारिश के कारण पंजाब के तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related to this topic: