Four people who save 11 people's

11 लोगों की जान बचाने वाले चार जाँबाज़ पुलिस कर्मियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 26 2025 11:24:14 AM

11 लोगों की जान बचाने वाले चार जाँबाज़ पुलिस कर्मियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’, मुख्यमंत्री मान ने की घोषणा

11 लोगों की जान बचाने वाले चार जाँबाज़ पुलिस कर्मियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक

11 लोगों की जान बचाने वाले चार जाँबाज़ पुलिस कर्मियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’, मुख्यमंत्री मान ने की घोषणा

23 जुलाई को सरहिंद नहर में कार गिरने से हुए हादसे में लोगों की जान बचाने का म‍िला सम्‍मान  

इस साहसिक और अनुकरणीय कार्य से पुलिस कर्मी प्रेरणा लेंगे और समर्पण के साथ करेंगे सेवा

चंडीगढ़। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 23 जुलाई को सरहिंद नहर में कार गिरने से हुए हादसे में 11 लोगों की जान बचाने वाले चार जाँबाज़ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने उनके साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन जाँबाज़ पुलिस कर्मियों को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। भगवंत मान ने आशा व्यक्त की कि इस साहसिक और अनुकरणीय कार्य से बाकी पुलिस कर्मी भी प्रेरणा लेंगे और राज्यवासियों की सेवा इसी भावना और समर्पण के साथ करते रहेंगे।

यह बेहद गर्व और संतोष की बात 

इन कर्मियों ने समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ लोगों की सेवा कर पंजाब पुलिस की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और पाँच बच्चों समेत सभी 11 पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया – यह बेहद गर्व और संतोष की बात है।

PCR टीम के चार सदस्य सम्मानित

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपनी सरकारी आवास पर पी सी आर टीम के चार सदस्यों – ए.एस.आई. राजिंदर सिंह, ए.एस.आई. नरिंदर सिंह, कांस्टेबल जसवंत सिंह और कांस्टेबल हरपाल कौर – को उनकी बहादुरी और शानदार सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।

साथ देकर पूरे परिवार की जान बचाई

मुख्यमंत्री ने बताया कि ए.एस.आई. नरिंदर सिंह ने डूबती कार से परिवार को बाहर निकालने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इतना ही नहीं, कांस्टेबल जसवंत सिंह, जो तैरना भी नहीं जानते थे, उन्होंने भी नरिंदर सिंह का साथ दिया और अपनी जान की परवाह किए बिना पूरे परिवार की जान बचाई।

अद्भुत साहस और पेशेवर प्रतिबद्धता 

मुख्यमंत्री ने पी सी आर टीम के अन्य सदस्यों और उन नागरिकों की भी भरपूर सराहना की, जिन्होंने पीड़ितों को बचाने में बढ़-चढ़कर सहायता की। इस घटना को अद्भुत साहस और पेशेवर प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने बठिंडा के एस.एस.पी. अवनीत कोंडल और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।