Deadly attack on Haryana's singer

हरियाणा के सिंगर एक्टर मीता बरोदा पर जानलेवा हमला, फायरिंग में बाल बाल बची जान

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 25 2025 01:31:20 PM

हरियाणा के सिंगर एक्टर मीता बरोदा पर जानलेवा हमला, फायरिंग में बाल बाल बची जान

हरियाणा के सिंगर एक्टर मीता बरोदा पर जानलेवा हमला फायरिंग में बाल बाल बची जान

हरियाणा के सिंगर एक्टर मीता बरोदा पर जानलेवा हमला, फायरिंग में बाल बाल बची जान

गाली गलौच के थोड़ी देर बाद ही आरोपियों ने हंगामा शुरू किया

जानकारी के अनुसार यह घटना राजनीतिक साजिश से जुड़ी हुई 

यह घटना गुरुवार रात 11 बजे हुई, फार्म हाउस पर बैठे थे मीता 

चंडीगढ़ : 

हरियाणा के सिंगर एक्टर मीता बरोदा पर जानलेवा हमला हुआ है। मीता बरोदा अपने दोस्तों के साथ बैठे थे, इस दौरान गांव के कुछ लोगों के साथ बहस हो गई। वहां मौजूद एक शख्स ने उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान वह बाल बाल बच गए, गोली मीता को नहीं लगी। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई। साथ ही एक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अबतक आई जानकारी के अनुसार यह घटना राजनीतिक साजिश से जुड़ी हुई है। 

हमले में बाल बाल बचे मीता बरोदा

यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई। जानकारी के अनुसार मीता एक फार्म हाउस पर बैठे थे। तभी अचानक गाली-गलौच होने लगी। वहां उसके दोस्त भी बैठे थे। गांव के लोगों के साथ उसकी झड़प शुरू हो गई। गाली गलौच के थोड़ी देर बाद ही आरोपियों ने हंगामा शुरू किया। दो फायर उसने हवा में किया फिर एक फायर मीता पर ही की। वह हमले में बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि मीता पर हमला करने वाले शख्स का नाम मंजीत है।

Related to this topic: